द्वाराहाट में बंदरों ने बुजुर्ग दिव्यांग को घर में बुरी तरह काटा,  2 किलोमीटर तक कंधे पर लेकर आई महिलाएं

Share this news

ALMORA: अल्मोड़ा जनपद में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, सभी को बंदर निशाना बना रहे हैं। शनिवार को द्वाराहाट के तल्ली कहाली गांव के बाड़ी गाँव तोक में एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति को बंदरों ने बुरी तरह काट दिया। उपचार के लिए बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक 75 साल के नेत्रहीन बुजुर्ग केशव दत्त सुबह अपने गोठ के पास झाड़ू लग रहे थे। इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया और जाँघ और पैरों में बुरी तरह काट दिया। लहूलुहान हालत में केशव दत्त को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी मुश्किलें आई। गांव तक कच्ची सड़क से पक्की सड़क तक उन्हें डोली से लाया गया, लेकिन गांव में उस वक्त सिर्फ एक पुरुष मौजूद था, जिस वजह से महिलाएं ही कंधे के सहारे उनको पक्की सड़क तक लेकर आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इसेस पहले शुक्रवार को भी अल्मोड़ा के रानीधारा क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया था। वहीं स्याल्दे विकासखंड के वल्मरा क्षेत्र में भी घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय भावेश पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदर ने उसे काटकर घायल कर दिया।

(Visited 6 times, 6 visits today)

You Might Be Interested In