सतपुली: सब्जी ला रहे पिकअप वाहन पर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

Share this news

SATPULI: पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है, इस दौरान हाइवे पर सफर खतरे से खाली नहीं है। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास सब्जी के वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिर गए, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए और बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई।

जानकारी के मुताबिक  शनिवार सुबह सतपुली मल्ली के पास वन विभाग गेस्ट हाउस से करीब 200 मीटर पहले सब्जी ला रहे पिकअप वाहन यूपी20 सीटी 3543 पर पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिर गए। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना के बाद थाना सतपुली पुलिस टीम मय एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली। मौके पर वाहन के अन्दर देखा को कोई व्यक्ति मौजूद नही मिला। वाहन चालक/स्वामी से वार्ता करने पर उसने अपना नाम रईस अहमद पुत्र शफीक अहमद निवासी- क़स्बा जलालाबाद जिला-बिजनौर (यूपी) का होना बताया।

वाहन स्वामी ने बताया कि वह शुक्रवार रात से सब्जी लेकर आ रहा था। रात के समय करीब 11.30 बजे बारिश के कारण रोड़ में बड़े- बड़े पत्थर व मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई जिसके बाद उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया औऱ खुद बाहर आ गया। तभी अचानक पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर वाहन पर गिरे गए।

लगातार हो रही बारिश के चलते सतपुली देवप्रयाग मोटर मार्ग सतपुली इंटर कॉलेज के निकट अत्यधिक मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। इसके साथ इस मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। हालांकि मलबा इस बार दुकानों तक नहीं पहुंचा, लेकिन बारिश लगातार हो रही है तो अत्यधिक मलबा आने से दुकानों को भी खतरा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में सतपुली और आसपास के क्षेत्र में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई  है।

 

 

(Visited 35 times, 35 visits today)

You Might Be Interested In