निहंग विवाद में मध्यस्थता कर रहे जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक, निहंग विक्की थॉमस ने खोली पोल

Share this news

DEHRADUN:   उत्तराखंड में निहंग और स्थानीय लोगों के विवाद में मध्यस्थता करने उत्तराखंड पहुंचे निहंग जसदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार को पंजाब लौटने पर एक स्वागत कार्यक्रम में पहले जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई और शाम को जसदीप के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। निहंग विक्की थॉमस ने जसदीप पर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उससे ककार त्यागने और माफी मांगने को कहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर निहंग विक्की थॉमस सिंह ने करीब 11 मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है। इसमें विक्की थॉमस ने पूरे मामले पर विस्तार से बात की और कथित तस्वीरें भी दिखाईं। वीडियो में दावा किया गया कि तस्वीरों में दिखाई देने वाला व्यक्ति जसदीप सिंह है। उनके अनुसार, तस्वीरों में जसदीप सिंह बिना कपड़ों के एक अन्य सिख युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।  विक्की थॉमस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके मन में जसदीप सिंह के लिए जो सम्मान था, वह इन तस्वीरों के सामने आने के बाद समाप्त हो गया।

निहंग विकी थॉमस ने दावा किया कि तस्वीरों की पुष्टि करने के लिए उन्होंने जसदीप सिंह से वीडियो कॉल पर बात की और उसी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। बातचीत में जसदीप से स्वीकार किया कि ये उसी की तस्वीरें हैं और उससे गलती हुई है। जसदीप ने कबूल किया कि नशे की हालत में ये गलती हुई है।

हालांकि अकाल तख्त की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है और न ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कोई बयान दिया है। इसी वजह से वायरल दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

मोहाली में जसदीप पर हमले की कोशिश

रविवार को जमानत मिलने के बाद पंजाब लौटे निहंगों के स्वागत के लिए मोहाली के सोहाना गुरुद्वारे में एक समारोह रखा गया। कार्यक्रम के दौरान एक युवक जसदीप सिंह के पास पहुंचा और उन पर हमला करने की कोशिश की। इससे अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद निहंगों और संगत ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। युवक की पिटाई की गई। धक्का-मुक्की में युवक के कपड़े भी फट गए। कुछ देर तक गुरुद्वारा परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही सोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महौल शांत कराया।

 

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In