वायरल पत्र पर अरविंद पांडे की सफाई, बोले मेरा कोई लेना देना नहीं,  गोदियाल का पलटवार किसके ई मेल से भेजा गया?

Share this news

DEHRADUN: सोशल मीडिया पर गदरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल हो रहे पत्र पर सियासत जारी है। पत्र के बारे में सफाई देते हुए अरविंद पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि इस पत्र से उनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा पांडे ने पल्ला तो झाड़ लिया लेकिन ये नहीं कहा कि पत्र में लगाए गए आरोप झूठे हैं या सही।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक कथित पत्र का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पत्र से उनका कोई लेना-देना नहीं है और यह विपक्ष की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। अरविंद पांडेय ने सीधे तौर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक फर्जी पत्र का हवाला देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, वह राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है।

पांडेय ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहा है। जिस पत्र का जिक्र किया जा रहा है, न तो वह मैंने लिखा है और न ही उसमें लिखी बातों से मेरा कोई वास्ता है। कांग्रेस हार के डर से अब झूठ और अफवाहों का सहारा ले रही है। विधायक ने साफ किया कि उनकी अपनी पार्टी (भाजपा) के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने खुद को भाजपा का एक समर्पित सिपाही बताते हुए कहा कि वे संगठन के निर्देशों पर पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं।

गोदियाल ने कहा, आरोपों पर कुछ क्यों नहीं कहा

उधर अरविंद पांडे की प्रेस वार्ता के फौरन बाद इसम मले पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियल का भी पलटवार सामने आया है। गोदियाल ने कहा कि मैं बिल्कुल अपनी बात पर कायम हूं कि इस पत्र की विश्वसनीयता जांच की जानी चाहिए कि आखिर ये चिट्ठी किसके ईमेल से किन किन पदों के लोगों को गया है। मुझे लगता है कि ये पत्र पांडे जी की तरफ से गया है। बहरहाल जांच ये भी होनी चाहिए कि इस पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं वो सही हैं या गलत हैं। गोदियाल ने कहा कि अरविंद पांडे ने पत्र पर सफाई देते हुए ये जरूर कहा कि पत्र से मेरा कोई लेना देना नहीं, लेकिन ये नहीं कहा कि इस पत्र में मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोप सही हैं या गलत। गोदियाल ने कहा कि बीजेपी चाहे को मेरे खिलाफ एक्शन ले सकती है।

 

 

(Visited 22 times, 22 visits today)

You Might Be Interested In