गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों को HNB केंद्रीय विश्विद्यालय से मिलेगी डिग्री, यूनिवर्सिटी और सेना के बीच एमओयू साइन

Share this news

SRINAGAR GARHWAL:  गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर लैंसडाउन के अग्निवीर अब हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करेंगे। मंगलवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय और गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर लैंसडाउन (जीआरआरसी) के बीच एमओयू साइन हुआ है। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश, कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोड़ी और जीआरआरसी लैंसडाउन के कामाडेंट विनोद सिंह नेगी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

अग्निवीरों के लिए 8 महीने का डिप्लोमा

गढ़वाल विश्वविद्यालय  के विभिन्न विभागों की फैकल्टी ने आठ माह की अवधि में अग्निवीरों के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किया गया है। यह एक तरह का कौशल विकास (स्किल बेस्ड) कोर्स है। यह पहली बार है जब गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा सैन्य कल्याण के लिए इस प्रकार का शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

इस मौके पर जीआरआरसी के कामाडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि अग्निवीरों के जिंदगी का आज एक महत्वपूर्ण दिन है। जो अग्निवीरों को मल्टी डोमेन ट्रनिंग को एक नया आयाम देगा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने अग्निवीरों को स्कॉलर वॉरियर बनने की दिशा में गढ़वाल विवि ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है, जो मील का पत्थर साबित होगा। ब्रिगेडियर नेगी ने कहा कि यह अनुबंध न केवल अग्निवीरों का हौसला बढ़ायेगा बल्कि उनकों जीवन में राष्ट्रीय सेवा में और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में और बल देगा एवं उनका भविष्य सवर्णिम करेंगा। उन्होने गढ़वाल विवि में अध्ययनरत छात्रों को भी देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

मौके पर गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह कहा कि आज गढ़वाल विवि के लिए गर्व का विषय है, जो मां भारती के रक्षकों के साथ कार्य करने का मौका मिलेगा। उन्होने कहा कि आने वाले वर्षों में गढ़वाल विवि के सकारात्मक प्रयास किया जायेगा। जिससे गढ़वाल विवि का नाम और पहचान दुनिया में जाना जाएं। उन्होने छात्रों से भी गढ़वाल विवि का नाम रोशन करने के लिए नई-नई उपलब्धियां हासिल करने को कहा।

 

इसके बाद राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित गढ़वाल राइफल के बैंड ने ओ देश मेरे सहित विभिन्न धुनों पर बैंड की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में जीआरसीसी लैंसडाउन से पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने चौरास कैंपस का भ्रमण कर जानकारी जुटाई। मंच का संचालन भू-गर्भ विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट ने किया। मौके पर जीआरआरसी लैंसडाउन के कर्नल सुमित लिंगवाल, लें. कर्नल अमित पुरी के साथ ही गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. राकेश ढोड़ी, वित्त अधिकारी डॉ. संजय ध्यानी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई, चौरास परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. वाईपी रेवानी, प्रो. बीपी नैथानी, डॉ. विजयकांत पुरोहित सहित आदि मौजूद थे

 

(Visited 193 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In