टिहरी : पेड़ की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

Share this news

TEHRI: टिहरी के घनसाली क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया । यहां स्कूल से घर लौट रहे छात्रों पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे में दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 10वीं क्लास में पढ़ने वाला 16 साल का आरव बिष्ट पुत्र दरवान सिंह और 9वीं क्लास की 14 साल की मानसी पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार को स्कूल से घर पैदल ही लौट रहे थे। तभी तेज बारिश और तूफान में अचानक पेड़ उन पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दोनों छात्र छात्राओं को गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मौत हो गई। स्कूल से लौट रहे अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी पहुंचे और दोनों छात्रों को पेड़ से नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुर हाल है।

 

(Visited 280 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In