फरार कैदी ने हरिद्वार पुलिस पर कर दी फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Share this news

HARIDWAR:  हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस का हत्या की सजा काट रहे फरार कैदी से एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में कैदी के पैर में गोली लगी है पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

देर रात करीब 1 बजे रानीपुर झाल के पास नहर पटरी मार्ग पर हत्या की सजा काट रहे कैदी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के मुताबिक पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के लिए निकली थी। तभी सामने से दो संदिग्ध व्यक्ति नहर पटरी की ओर आते दिखे। पुलिस को देखते ही दो संदिग्धों में से एक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत वाहन की आड़ लेकर जवाबी फायरिंग की।. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी झाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गया। घेराबंदी कर पुलिस जब घायल बदमाश के पास पहुंची तो उसके पास एक देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुआ। घायल की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक 2007 में विनोद ने पारिवारिक रंजिश के चलते एक शख्स की हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह रोहतक की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। मां-बाप की देखभाल के लिए 2023 में मिली उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल के बाद वह फरार हो गया और तब से ठिकाने बदल बदल कर रहा था। कुछ दिन पहले हरिद्वार आया था। पुलिस को देख उसे शक हुआ कि उसकी पहचान उजागर हो गई है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए आ रही है। इसी वजह से उसने गिरफ्तारी से बचने की गरज से पुलिस पर फायर झोंक दिया।

 

(Visited 225 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In