कैबिनेट फेरबदल की चर्चा: सीएम धामी के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, 3 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, 4 नए चेहरों को मिलेगा मौका!

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली रवाना हुए थे। आझ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी दिल्ली से बुलावा आया है। माना जा रहा है कि हाईकमान ने कैबिनेट में फेरबदल का मन बना लिया है। पार्टी बड़े और दिल्ली में पकड़ रखने वाले नेताओं के रवैये से ये माना जा रहा है कि वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की कैबिनेट से छुट्टी होनी तय है।

पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को दिल्ली जाने से ये चर्चाएं तेज हो गई। हालांकि मुख्यमंत्री अब देहरादून लौट आए हैं, लेकिन इस बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकमान कैबिनेट फेरबदल पर अंतिम मुहर लगा सकता है। हालांकि महेंद्र भट्ट अपने दिल्ली दौरे को सदन की कार्यवाही से जोड़ रहे हैं। जबकि सीएम धामी से इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली आने का कार्यक्रम उनका पहले से ही तय था, ये कोई नया कार्यक्रम नहीं था। सब सामान्य कार्यक्रम था।

बीते दिनों महेंद्र भट्ट साफ कर चुके हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कुछ मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है। कुछ नए चेहरे पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने प्रेमचंद अग्रवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने उचित फोरम पर ये बात रखी है।

3 मंत्री ताप सकते हैं घाम, 4 विधायकों को मिलेगा कैबिनेट में काम

कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच ये बडी खबर भी सामने आ रही है कि धामी सरकार के 3 मंत्री हटाए जा सकते हैं। इनमें प्रेमचंद अग्रवाल का ना मसबसे ऊपर आ रहा है। विधानसभा में उनके बयान से मचे बवाल के बीच भाजपा इस मुद्दे को समझ रही है। ऐसे में उनकी छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा दो अन्य नॉन पर फऑर्मिंग मंत्रियों को भी कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह 3 नए मंत्रियों और चंदनराम दास की जगह एक और अन्य को यानी कुल 4 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हाईकमान और संगठन कैबिनेट रिशफलिंग में गढ़वाल-कुमाऊं, पहाड़-मैदान का गणित फिट करने में लगा है।

 

 

 

(Visited 1,559 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In