देवभूमि की 8 साल की हर्षिका ने योग की दुनिया में बजाया डंका, दिल्ली में हासिल किया स्वर्ण भारत सम्मान

Share this news

HALDWANI:  उत्तराखंड की एक 8 साल की बच्ची योग की दुनिया में अपना डंका बजा रही है। हल्द्वानी के देवलचौड़ की रहने वाली हर्षिका रिखाड़ी को योग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण भारत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली में इंडिया प्राउड ऑफ बुक रिकार्ड्स (IPBR) की ओर से राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हल्द्वानी के देवलचौड की 8 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने स्वर्ण भारत सम्मान का अवार्ड जीत हासिल किया है। हर्षिका की इस उपलब्धि पर पूरे उत्तराखंड राज्य को उनपर गर्व है।

हर्षिका रिखाड़ी के पिता, भुवन रिखाड़ी, ने जानकारी दी कि वे नैनीताल जनपद के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के देवलचौड बंदोबस्ती के निवासी हैं। हाल ही में, उनकी बेटी हर्षिका ने नई दिल्ली में “इंडिया प्राउड ऑफ बुक रिकार्ड्स” द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भाग लिया। हर्षिका ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण भारत सम्मान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हर्षिका ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर Magic book Record Award एवं योग रत्न सम्मान अवॉर्ड भी जीता है। हर्षिका अब तक राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में 5 बार प्रतिभाग कर चुकी है। हर्षिका रिखाड़ी ने महज 8 साल की उम्र में योग के क्षेत्र में लगभग 25 से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी प्राप्त कर लिए हैं।

(Visited 234 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In