खटीमा में सीएम धामी का अलग अंदाज स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात, गोलगप्पे और मूंगफली का लिया स्वाद

Share this news

KHATIMA: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा दौरे परथे। मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी कौथिग में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात की औऱ उनके ठेलों पर रुककर गोलगप्पे व मूंगफली का आनंद लिया।

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और इस संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उत्तरायणी कौतिक जैसे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं, जो हमारी आने वाली पीढ़ी तक हमारी समृद्ध सभ्यता और परंपराओं को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में रोजगार के नये अवसर सृजित कर पलायन की समस्या को समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही हमारी सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं की कमर तोड़ी है और प्रदेश के युवाओं को भारी संख्या में सरकारी नौकरियां देने का काम किया है।

इसके बाद सीएम धामी स्थानीय दुकानदारों से मिलने पहुंचे। सीएम ने उनसे प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों से मूंगफली भी खरीदी, और गोलगप्पे का स्वाद भी लिया।

 

(Visited 46 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In