फिर से ध्वस्त हुआ कालाढुंगी का चकलुवा पुल-सड़क, रामनगर-हलद्वानी मार्ग बंद

Share this news

HALDWANI :  उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाइवे चकलुवा के पास आरसीसी पुल और सड़क क्षतिग्रस्त होने से एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग बाधित होने से अब लोगों को रामनगर से हल्द्वानी आने जाने के लिए रुद्रपुर होते हुए जाना पड़ेगा। इस पुलिया का हिस्सा एक महीने में दूसरी बार बह गया है, इससे पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।

बता दें कि 7 जून को हुई भारी बारिश के चलते चकलुवा आरसीसी पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद हल्द्वानी रामनगर मार्ग बंद हो गया था। पीडब्ल्यूडी ने करीब 15 लाख की लागत से पुल और सड़क का पुनर्निर्माण किया था। 18 जुलाई को ये मार्ग खोल दिया था। लेकिन भारी बारिश के चलते एक बार फिर से पुनर्निर्माण हुई पुलिया और सड़क बरसाती नाले की चपेट में आने से टूट गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी रामनगर मुख्य मार्ग बंद हो गया है। लोगों को रामनगर हल्द्वानी आने-जाने के लिए बाजपुर रुद्रपुर के रास्ते आना जाना पड़ेगा।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार ने बताया कि अधिकारियों को टीम मौके पर है पुनर्निर्माण निर्माण कार्य के लिए विजिबिलिटी तलाशी जा रही है। अधिक पानी आने के चलते पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।

 

(Visited 286 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In