मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

Share this news

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा की मीटिंग के लिए महिला सब इंस्पेक्टर कांता थापा और उनकी एक साथी शकुंतला स्कूटी से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी रिस्पना से आगे अजबपुर फ्लाइओवर के पास पहुंची, तेज रफ्तार बस ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा कांता थापा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिपाही शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दरोगा कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट में और सिपाही शकुंतला देहरादून के कैंट थाने में तैनात थी।  दोनों कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए होने वाली मीटिंग के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई।

बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर पर इस से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

(Visited 294 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In