वोट प्रतिशत बढ़ाने में ली जाएगी स्टेट आइकन की मदद, प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट करेंगे लोगों से वोट की अपील

Share this news

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में वोट प्रतिशत बढ़ाने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने में निर्वाचन आयोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में राज्य के स्टेट आइकन के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्टेट आइकन से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और भी व्यापक रूप से मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश में मतदान होना है, ऐसे में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा।

बैठक में स्टेट आइकन प्रीतम भरतवाण, डॉ कल्याण सिंह रावत, बसंती बिष्ट एवं डॉ माधुरी बर्थवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, मुक्ता मिश्रा एवं स्टेट नोडल ऑफिसर (स्वीप) मोहम्मद असलम उपस्थित रहे।

शांति भंग में 5800 का चालान

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि चुनाव के मध्येनजर शांति भंग की आशंका में अब तक 5800 लोगों का चालान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर पचास प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर मतदान की विशेष रणनीति बनाई गई है। साथ ही मतदाता जागरुकता के लिए प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

(Visited 133 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In