बीमार को इलाज के लिए ला रहे थे देहरादून, गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Share this news

TEHRI:  टिहरी के नैनबाग क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार नैनबाग में यमुना पुल के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को उपचार के लिए मोरी क्षेत्र से देहरादून ला रहे थे। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद परिवारजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

मृतकों के नाम

प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी

राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी

जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी

विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी

विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी

मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उतरकाशी

(Visited 2,498 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In