मसूरी पहुंचे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजलि और बेटी सारा छुट्टियां बिताने आए

Share this news

MUSSOORIE/DEHRADUN: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने देवभूमि का रुख किया है। सचिन परिवार के साथ वक्त बिताने मसूरी पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर को सचिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वे मसूरी के लिए रवाना हुए। उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा सोमवार को ही मसूरी पहुंच चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर मसूरी के सिक्स सेंस होटल में रुकेंगे। मसूरी से सचिन का खास नाता रहा है, यहां वे कई बार आ चुके हैं। सचिन की बेटी सारा और बेटे अर्जुन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मसूरी में ही हासिल की थी, तभ भी सचिन ब्रेक मिलने पर अक्सर मसूरी आया करते थे। मसूरी में सचिन के दोस्त संजय नारंग भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि सचिन मसूरी में कुछ दिन बिताएंगे।

सचिन तेंदुलकर सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वीआईपी मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे।

 

(Visited 204 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In