बच्चों संग क्रिकेट, पर्यटकों के साथ चाय की चुस्कियां, नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर सीएम का दिखा अलग अंदाज

Share this news

NAINITAL:  अपनी सादगी औऱ मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंगलवार को नैनीताल में का अलग अंदाज देखने को मिला। यूं तो सीएम धामी जहां भी रात्रि विश्राम करते हैं वहां सुबह सुबह सैर पर लोगों से जरूर मिलते हैं। लेकिन नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक करते हुए डीएसए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। यही नहीं सुबह की सैर पर निकले पर्यटकों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से चाय पिलाई।

दरअसल सीएम धामी कल रात नैनीताल में ठहरे थे। सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए डीएसए मैदान पहुंच गए। यहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ सीएम ने कुछ वक्त बिताया और उनके साथ क्रिकेट भी खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर हामी  भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा। नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

चाय के ठेले पर चाय की चुस्की लेने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत की और स्वयं पर्यटकों को चाय पिलाई।

 

 

(Visited 91 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In