पहाड़ की उड़नपरी की चीन में दिखी धमक, 20KM रेसवॉक के टीम इवेंट में जीता ब्रॉन्ज
Sports Desk: पहाड़ की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने अब शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। मानसी ने चीन के चेंगदू में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स टीम के साथ 20 KM रेसवॉक में टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानसी का यह पहला मेडल है।

मानसी को अभी व्यक्तिगत 20 km रेसवॉक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेना है। पूरे देश को मानसी के पहले इंटरनेशनल गेम्स से बहुत उम्मीदें हैं। गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
(Visited 106 times, 1 visits today)