अब घर बैठे भी कर सकते हैं केदारनाथ मंदिर में डिजीटल दान, मंदिर के मुख्य द्वार पर QR कोड लगाने से भक्तों में नाराजगी
KEDARNATH: केदारनाथ मंदिर में अगर आप दान करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास कैश नहीं है तो फिक्र की कोई बात नहीं। अब पेटीएम के क्यू आर कोड को स्कैन करके आफ डिजीटल रूप में दान दक्षिणा दे सकते हैं। जो भक्त घर बैठे ही केदारनाथ मंदिर के लिए कुछ दान करना चाहते हैं वो भी इस क्यू आर कोड से भुगतान कर सकते हैं। हालांकि मंदिर के मुख्य द्वार पर बड़े क्यू आर कोड लगाने से भक्तों में नाराजगी भी है।
डिजिटल भुगतान ब्रांड पेटीएम ने केदारनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पेटीएम क्यूआर कोड को स्कैन करके पेटीएम यूपीआई या वॉलेट का उपयोग कर दान करने में सक्षम बनाया है। मंदिर में आने वाले भक्त पेटीएम क्यूआर कोड को आसानी से स्कैन कर सकते हैं और पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई लाइट, पेटीएम पोस्टपेड और अन्य भुगतान विधियों के अलावा पेटीएम यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। पूरे भारत के भक्त पेटीएम सुपर ऐप के माध्यम से अपने घर बैठे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र मंदिर में दान कर सकते हैं। पेटीएम द्वारा वैष्णो देवी धाम और अन्य जगहों पर भी डिजीटल दान की ऐसी सुविधा दी जा रही है।

हालांकि मंदिर के मुख्य द्वार पर बड़ा क्यू आर कोड लगाने से भक्तों में नाराजगी भी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि डिजीटल भुगतान की सुविधा देना सही तो है लेकिन मंदिर के मुख्य द्वार पर क्यू आर कोड का बोर्ड शोभा नही दे रहा। इस क्यू आर कोड को मंदिर के मुख्य द्वार से हटाकर किसी अन्य जगह पर लगाना चाहिए।
