टिहरी में दर्दनाक हादसा- आगराखाल कुसरेला मार्ग पर ऑल्टो खाई में गिरने से 3 की मौत
TEHRI: मंगलवार को टिहरी के आगराखाल आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे तीन कार सवारों की मौत हुई है। सलडोगी गांव के पास ये हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे लगभग कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। सभी कार सवार आगराखाल से सलडोगी गांव जा रहे थे।
सूचना पाकर एमडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे और शवों को खई से निकाला।
मृतकों के नाम:
दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट।
सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।
कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगराखल।
खाई में गिरा चरवाहा, गंभीर घायल
(Visited 389 times, 1 visits today)
