60 वर्ष की महिलाएं रोडवेज में करेंगी फ्री में सफर, 10 पिंक बसें चलेंगी, रक्षाबंधन पर CM धामी ने महिलाओं के लिए की कई घोषणाएं

KHATIMA: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की है। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति […]

MDDA की बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, लैंड पूलिंग, पर्यटन, औद्योगिक भवनों पर रहेगा फोकस

DEHRADUN:  मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैंड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना,  होटल,  औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून […]

ShineAvi ने आयोजित किया टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग सेमिनार, फ्यूचर टीचर को बताया, विशेष जरूरतों वाले बच्चों को कैसे पढ़ाएं

DEHRADUN: विशेष जरूरतों वाले बच्चों को सिखाने के लिए क्या तरीका अपनाया जाए औऱ क्लासरूम में उन्हें अन्य सामान्य बच्चों के बराबर कैसे लाया जाए, इस विषय पर शाइन अवी लर्निंग लगातार जागरुकता कार्यक्रम करता रहा है। इसी कड़ी में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून कॉलेज में बीएड और डीएलएड अभ्यर्थियों के साथ टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग […]

THDC टनल हादसे में 7श्रमिकों की मौत, 19 का रेक्स्यू, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM धामी

CHAMOLI: चमोली मायापुर पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम ने रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली। हादसे में अब तक 7 श्रमिकों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लोगों […]

UKSSSC पेपर लीक मामला, हाकम सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, 63 लाख रुपए की प्रॉपर्टी अटैच

DEHRADUN: एक तरफ एंटी पेपर लीक बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद देशभर में कड़ा कानून बन गया है। दूसरी तरफ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने इस मामले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की […]

अंदरूनी सर्वे ने  भाजपा में मचाई उथल पुथल, 32 विधायकों के कट सकते हैं टिकट,  सीएम को भी सेफ सीट की तलाश

DEHRADUN: जंतर मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन और हाल में उफचुनाव के नतीजों का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जिस वक्त भाजपा बिहार की बांकीपुर सीट से चुनाव हारने का सदमा झेल रही थी, तकरीबन उसी वक्त उत्तराखंड भाजपा के एक आंतरिक सर्वे ने भी उथल पुथल मचा दी। दरअसल पार्टी और […]

अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे अंकिता भंडारी के हत्यारे, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिकाएं

NAINITAL: अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। इस मामले में लोअर कोर्ट से दोषी ठहराए गए पुलिकत आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर की जमानत याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को […]

अल्मोड़ा: होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, विभाग ने शुरू की जांच 

: अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं की एक शिक्षिका पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप है। इस घटना पर ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि […]

उत्तराखंड क्रांति दल ने आशुतोष नेगी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, आशुतोष ने दल में जगाई थी नई चेतना

DEHRADUN: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड क्रांति दल में बड़ी टूट दिख रही है। पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे आशुतोष नेगी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि आशुतोष नेगी पर अनुशासनहीनता के लिए ये कार्रवाई की गई है। इससे पहले आशुतोष नेगी को उपाध्यक्ष […]

उत्तराखंड में बनेगी नई EV-Policy,  जल्दी से जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी।जिनमें सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य और कार्मिक विभाग से जुड़े फैसले शामिल हैं। ऋषिकेश में बनेगा कैंसर इंस्टीट्यूट  कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम फैसला ऋषिकेश में प्रस्तावित कैंसर इंस्टीट्यूट […]

कलयुगी मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे नहीं मिले तो बेटी के अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से जूझ रही एक कलयुगी मां ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया। जब सौदे की पूरी रकम नहीं मिली तो उसने बेटी के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस […]

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने विजय शंखनाद  रैली को किया संबोधित, केंद्र-राज्य सरकारों पर साध निशाना

HALDWANI: उत्तराखंड में 10 साल से सत्ता से बाहर बैठी कांग्रेस अब वापसी की राह देख रही है। इसके लिए कांग्रेस ने अपने स्टार नेताओं के ताबड़तोड़ कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। इसी कडीमें हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। खड़गे ने लोगों से […]