बदरीनाथ हाइवे पर जान जोखिम में डालकर निकाले गए 1500 यात्री, दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

CHAMOLI:  जोशीमठ  के नजदीक भूस्खलन के कारण बंद हुआ बदरीनाथ हाइवे 4 दिन बाद दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि अभी इस मार्ग से वाहनों को गुजारने में खतरा बना हुआ है। इससे पहले पैदल आवाजाही करने वाले 1500 यात्रियों को सेना एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया है। गोविंदघाट […]

केदारनाथ पहुंचने पर सीएम धामी का तीर्थ पुरोहितों ने किया भव्य स्वागत, सीएम ने पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

KEDARNATH:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और केदारनाथ धाम के नाम पर कही भी कोई मंदिर और ट्रस्ट न बनाये जाने के कैबिनेट के फैसले पर आभार जताया। केदारनाथ पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का […]

जिला आबकारी अधिकारी ने 70 हजार में बेचा ईमान, विजिलेंस ने घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

RUDRAPUR: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का प्रहार जारी है। ऊधमसिंह नगर में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।अधिकारी शराब कारोबारी से अधिभार उठाने के एवज में घूस ले रहा था। सरकारी अधिकारियों से लेकर निजी संगठनों तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार का […]

RTI से खुलासा, सैन्यधाम निर्माण में चल रहा कमीशनखोरी का खेल, सीबीआई, पीएमओ से शिकायत

DEHRADUN: उत्तराखंड में बहुचर्चित सैन्यधाम का निर्माणलगातार सवालों के घेरे में है। निर्माण को लेकर अनियमितताओं और बेवजह देरी पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। अब इसके टेंडर में भी गोलमाल के आरोप लग रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि सैन्य धाम में टेंडर से लेकर निर्माण कार्यों […]

मानसून का कहर: भरभराकर नदी में समाई दुकानें, घर पर मलबा गिरने से मां-बेटी की मौत, गंगोत्री में आश्रम में घुसा मलबा

UTTARKASHI/TEHRI/CHAMOLI: मानसूनी बारिश पहाड़ों में आफत बनकर बरस रही है। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाल गंगा और धर्मगंगा ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के तोली गांव में भूस्खलन से मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उधर उत्तरकाशी में भागीरथी और यमुना उफान पर हैं। उफनाती नदी ने गंगोत्री धाम […]

चंपावत: बनबसा जलभराव में फंसे लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, नदी के वेग से बेलखेत का झूला पुल बहा, ग्रामीणों का संपर्क कटा

CHAMPAWAT: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जिलों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त है। चंपावत जिले में मानसून ने खतरे का ट्रेलर दिखाया है। यहां भारी बारिश के कारण क्वारला नदी पर बना झूला पुल बह गय जिससे 5 हजार लोगों का संपर्क कट गया है। जबकि तराई वाले […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

कॉल सेंटर की नौकरी के झांसे में फंसी उत्तराखंड की 9 महिलाएं म्यांमार में बंधक, परिजनों ने कहा उनके साथ हुई ज्यादती

DEHRADUN:  थाईलैंड में फर्जी कॉल सेंटरों की नौकरी के झांसे में भारत के युवाओं को फंसाने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के रहने वाले 15 लोग थाईलैंड में नौकरी करने गए और अगवा कर लिए गए। इस घटना को 2 महीने हो चुके हैं और अभी तक उनका पता नहीं चला है। इसी बीच 9 […]

सीएम धामी ने की कांवड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, पहली बार चलेगी वाटर एंबुलेंस, 5.5 करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना

HARIDWAR:  उत्तराखंड में 22 जुलाई से होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मीटिंग में कांवड़ ट्रैक,  पेयजल , सीवर और लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सीएम धामी […]

रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को बजट में 5131 करोड़ आवंटित, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट 2026 तक होगा पूरा

DEHRADUN:  2024-25 के आम बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है। रेलवे के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए उत्तराखंड को केंद्र की ओर से 5131 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी। रेलमंत्री ने बताया कि बजट में उत्तराखंड के लिए रेलवे क्षेत्र में 5131 […]

भारी बारिश से कुमाऊं में जन जीवन अस्त व्यस्त, पिथौरागढ़ में भूस्खलन, रुद्रप्रयाग में बादल फटा, चारधाम यात्रा प्रभावित

NAINITAL/DEHRADUN:  उत्तराखंड के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश का असर दिखने लगा है। भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने से गढ़वाल से कुमाऊं तक आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में बादल फटने की […]

उत्तराखंड में फेरी, ठेली वालों को फड़ पर पहचान पत्र लगाना जरूरी, निकाय जारी करेंगे आईडी कार्ड

DEHRADUN: उत्तराखंड में अब कोई भी बिना पहचान के रेहड़ी ठेली नहीं लगा सकता।  फेरी-ठेली वालों को जल्द पहचान पत्र प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय की ओर से राज्य के समस्त नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें निर्देशित किया […]