सैन्यधाम उत्तराखंड के दो जवान पुंछ में शहीद, देवभूमि में पसरा मातम

Share this news

डायलॉग डेस्क:  सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी बुरी खबर है। आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना के पीआरओ ने राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगम्बर सिंह की शहादत की पुष्टि की है ( 2 jawans from uttarakhand, Rfl Yogambar singh and rfl vikram negi martyred in poonch)। योगम्बर सिंह चमोली तथा विक्रम सिंह नेगी टिहरी जिले के निवासी थे।

दरअसल जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ कल से इनकाउंटर चल रहा है। घात लगाकर छुपे 4 आतंकियों के सफाए के लिए सेना ऑपरेशन में जुटी है। कल शाम आतंकियों की गोलीबारी में राइफलमैन योगम्बर सिंह और राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्होंने आज दम तोड़ दिया।

रायफलमैन योगंबर सिंह चमोली जिले के संकरी गांव निवासी तथा 26 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी टिहरी जिले के नरेंद्रनगर तहसील के विमन गांव के रहने वाले थे। दोनों जवानों की शहादत की खबर से देवभूमि में मातम पसरा है।

 

(Visited 501 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In