उत्तराखंड का एक और सपूत, चमोली के खिलाप सिंह देश की रक्षा में शहीद, परिजनों में शोक की लहर

Share this news

Chamoli: सैन्यधाम उत्तराखंड का एक और सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए कुर्बान हुआ है। दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए चमोली जनपद के नंदानगर निवासी खिलाप सिंह नेगी देश की रक्षा में शहीद हो गए। खिलाप सिंह नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है

शहीद खिलाप सिंह नेगी दो साल पहले 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

चमोली पुलिस ने उनकी शहादत की पुष्टि करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। फेसबुक पोस्ट पर चमोली पुलिस ने शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दें कि दो दिन पहले भी जम्मू कश्मीर में पौड़ी के बींरोखाल निवासी दीपेंद्र सिंह भी मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए थे।

(Visited 288 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In