25 हजार में जेई ने बेच दिया ईमान, रंगे हाथ घूस लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Share this news

HALDWANI:  भ्रष्टाचार औऱ घूसखोरी की शिकायतों पर विजिलेंस विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। विजिलेंस ने हल्द्वानी नगर निगम में तैनात अवर अभियंता खष्टी बल्लम उपाध्याय को गुरुवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी थी की शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने और इनके रखरखाव का कार्य उनकी कंपनी ईईसीएल कम्पनी के द्वारा किया जाता है। जिसके बाद नगर निगम द्वारा कार्य का भुगतान किया जाता है, यह भुगतान तब किया जाता है जब नगर निगम के अधिकारी कार्य के संतोषजनक होने का पत्र निर्गत करते हैं। इस बार नगर निगम के अवर अभियंता ने उनका भुगतान जानबूझकर रोक दिया।

जेई खष्टी बल्लभ उपाध्याय ने पत्र निर्गत करने के एवज में पैसे की मांग की। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में इसकी शिकायत की जिसके बाद विजिलेंस ने जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। औऱ गुरुवार दोपहर को नगर निगम कार्यालय में जेई को 25 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा।इस कार्रवाई से निगम कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई ।

 

 

(Visited 283 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In