पिता की कार लेकर घूम रहा था जज का बेटा, शेखी बघारना पड़ा भारी, पुलिस ने गाड़ी कर दी सीज

Share this news

RISHIKESH:  मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक को शेखी बघारनी भरी पड़ गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट लिखी कार को सीज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन जाम से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कर सवार युवक ने पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह कार उसके मजिस्ट्रेट पिता की है। कार में मजिस्ट्रेट स्वयं सवार नहीं थे, बल्कि युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि वाहन चालक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ उत्तर प्रदेश अपने पिता की कार को लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। कार को चीज कर दिया गया है। इससे पूर्व भी मुनिकीरेती पुलिस किसी तरह के अन्य मामलों में एक विधायक तथा एक सांसद की कार को भी सीज कर चुकी है।

(Visited 118 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In