मसूरी में भूस्खलन से कोतवाली का एक हिस्सा ढहा, माल रोड पर पसरा मलबा, त्यूणी में सड़क हादसे में दो की मौत

MOSSOORIE:  पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लगातार बारिश से  मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया। माल रोड़ पर मलबे का ढेर लग गया […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

राज्यपाल ने किया श्रीनगर में स्थापित कार्डियक कैथ लैब का शुभारंभ, पहाड़ की 20 लाख की आबादी को मिले सीधा फायदा

SRINAGAR:  हार्ट अटैक और हृदय की गंभीर बीमारियों में कैथोलॉजी और एंजियोग्राफी की सुविधा अब पहाड़ी क्षेत्रों में उपलब्ध हो सकेगी। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित कार्डियक कैथ लैब को जनता को समर्पित किया। राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कैथ लैब की […]

बेशकीमती पर्यावरणीय सेवाएं, इकोलॉजिकल विकास के आंकड़े बताएगा GEP, सीएम धामी ने लॉन्च किया जीईपी इंडेक्स

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए  उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (जी.ई.पी) लॉन्च किया। जी.ई.पी की शुरआत करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 4 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा  के आधार पर किया गया है। […]

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

भारतीय सेना का जवान श्रवण चौहान लद्दाख में शहीद, उत्तरकाशी के रहने वाले थे श्रवण

UTTARKASHI:  उत्तराखंड का एक औऱ जवान देशसेवा का कर्तव्य निभाते हुए लद्दाख में शहीद हो गया है। उत्तरकाशी के सरनौल गांव के रहने वाले जवान श्रवण चौहान लेह लद्दाख सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनको बचाया नहीं जा सका। श्रवण के निधन […]

देवप्रयाग: क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

DEVPRAYAG:  उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होती नही दिख रही। टिहरी के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। जानकारी के मुताबिक […]

नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा,  बाल बाल टला बड़ा हादसा

RUDRAPRAYAG:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढह गया। गनीमत रही कि यहां लोग काम नहीं कर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर स्पान का सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। अब ब्रिज का […]

पति को डराने के लिए हैवान बनी महिला, अपने बच्चे से की क्रूरता की हदें पार, बुरी तरह पीटा, छाती पर काटा

HARIDWAR:  सोशल मीडिया पर हरिद्वार के झबरेडा इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते दिख रही है। सोशल मीडिया पर लोग महिला को तरह तरह की बातें लिख रहे हैं। अब इस मामले पर हरिद्वार पुलिस का बयान आया है। पुलिस […]

रुद्रप्रयाग: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, 4 घायल

RUDRAPRAYAG: उत्तराखंड में सड़क हादसों में लोगों के जान गंवाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रुद्रप्रयाग के चोपड़ा-डुंगरी मोटर मार्ग पर कार खाई में गिर गई जिसमें एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 6 बजे चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर एक […]

उत्तराखंड में फेरी, ठेली वालों को फड़ पर पहचान पत्र लगाना जरूरी, निकाय जारी करेंगे आईडी कार्ड

DEHRADUN: उत्तराखंड में अब कोई भी बिना पहचान के रेहड़ी ठेली नहीं लगा सकता।  फेरी-ठेली वालों को जल्द पहचान पत्र प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय की ओर से राज्य के समस्त नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें निर्देशित किया […]

RTI से खुलासा, सैन्यधाम निर्माण में चल रहा कमीशनखोरी का खेल, सीबीआई, पीएमओ से शिकायत

DEHRADUN: उत्तराखंड में बहुचर्चित सैन्यधाम का निर्माणलगातार सवालों के घेरे में है। निर्माण को लेकर अनियमितताओं और बेवजह देरी पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। अब इसके टेंडर में भी गोलमाल के आरोप लग रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि सैन्य धाम में टेंडर से लेकर निर्माण कार्यों […]