पौड़ी:  अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं पर भालू का हमला, दोनों घायल

PAURI GARHWAL: पौड़ी जिले में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले पाबौ और थैलीसैंण ब्लॉक में और अब खिर्सू क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग दहशत में जी रहे हैं। खिर्सू क्षेत्र के माथीगांव में अग्निवीर भर्ती की तैयारीकर रहे दो युवाओं पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वे […]

रामनगर में नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप,  वीडियो बनाकर किया वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

RAMNAGAR:  रामनगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया है। इस घटना ने न केवल रामनगर, बल्कि पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा […]

तोता घाटी में पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

DEVPRAYAG: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर तोता घाटी में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। पेंट और पुट्टी लेकर गोपेश्वर जा रहा पिकअप वाहन देर रात खाई में गिर गया जिससे 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद 36 घंटे बाद खाई से निकाला गया। देवप्रयाग थानाध्यक्ष एल […]

जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

GANGOTRI: मां गंगा के पावन धाम, गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ पूरा गंगोत्री धाम गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा। […]

पुलिस स्मृति दिवस पर CM ने अर्पित की शहीदों को श्रद्धांजलि, खाली पड़े पुलिस के पदों पर जल्द होगी भर्ती

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया   घोषणाएं – राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के […]

दीवाली से पहले मिला तोहफा, सहायक समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारियों को सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

DEHRADUN: दीपावली के त्योहार से पहले चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति का तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राजस्व परिषद में चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने […]

बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, नुकसान की खबर नहीं

CHAMOLI:  बदरीनाथ के पास कंचन गंगा नाले के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर कंचनगंगा में आ गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को दोपहर के समय बदरीनाथ […]

उत्तरकाशी में थूक जेहाद, थूक लगाकर रोटी सेंक रह था रेस्टोरेंट कर्मचारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UTTARKASHI: देवभूमि में एक बार फिर थूक जेहाद का मामला सामने आया है। उत्तरकाशी बाजार में पुलिस चौका के सामने जायका रेस्टोरेंट में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई है। ये रेस्टोरेंट विशेष समुदाय के युवक द्वारा संचालित किया जा रहा है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर […]

1456 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति […]

सहकारिता से रखी जा रही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला– मुख्यमंत्री

SRINAGAR (GARHWAL):  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं […]

UKSSSC परीक्षा रद्द होने पर बेरोजगार संघ ने जताया CM धामी का आभार

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया […]

44 IAS, IFS, PCS अधिकारियों के हुए तबादले, 5 जिलों में डीएम बदले गए

DEHRDAUN: उत्तराखंड में आज अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए। कुल मिलाकर 44 IAS, IFS और PCS अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस गौरव कुमार को […]