बॉबी पंवार का इस्तीफा, राम कंडवाल को बनाया गया बेरोजगार संघ का कार्यकारी अध्यक्ष

DEHRADUN:  उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद  सर्वसम्मति से कोटद्वार के राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। बॉबी पंवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते सात-आठ साल के संघर्षों […]

भारत पाक तनाव के बीच सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों को दिए निर्देश,  सतर्क रहें और हर हालात से निपटने को तैयार रहें

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ […]

उत्तराखंड के स्कूलों में श्रीमद्भगवत गीता पढ़ाई जाएगी, सीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा दिसम्बर […]

उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग में चयनित 139 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

DEHRADUN:  उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के राज्य सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी […]

खतरे से बाहर हैं पवनदीप राजन, जानिए अस्पताल ने क्या दिया पवनदीप का हेल्थ अपडेट

DEHRADUN:  भीषण सड़क हादसे में घायल होने के बाद उत्तराखंड की शान, इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन फिलहाल खतरे से बाहर हैं। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सोमवार देर रात उनकी सफल सर्जरी हुई है। फोर्टिस अस्पताल ने इस पर अपडेट जारी किया है। फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थो विभाग […]

केदारनाथ धाम में डीजे पर थिरककर भंग की धाम की पवित्रता, युवकों पर मुकदमा दर्ज

KEDARNATH:  एकांतवासी शिव के पावन धाम केदारनाथ में डीजे बजाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर के पीछे कुछ युवकों द्वारा जोर से डीजे बजाने और उस पर थिरकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने धाम की पवित्रता भंग करने का मुकदमा दर्ज […]

केदारनाथ में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा का डर, 14 घोड़े खच्चरों की मौत के बाद संचालन पर 24 घंटे की रोक

KEDARNATH: श्री केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक लगाई गई है। दो दिन में 14 घोडे खच्चरों की मौत के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आया है। घोड़े खच्चरों की मौत पर एक्वाइन इंफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। इसलिए पशुपालन विभाग ने […]

केंद्रीय कृषि मंत्री से सीएम धामी ने की झंगोरा का एमएसपी घोषित करने की मांग, खेतों में घेरबाड़ के लिए 1 हजार करोड़ का पैकेज मांगा

DEHRADUN:  केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून में कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में कृषि उत्पादम की प्रगति को जमकर सराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्री […]

ओखलकांडा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी,  3 लोगों की मौत, 5 घायल

NAINITAL:  उत्तराखंड में सडक हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार को नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, […]

सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, कैंटर से टकराई पवनदीप की गाड़ी

DEHRADUN: इंडियन आइडल सीजन12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यूपी के अमरोहा में नेशनल हाइवे 9 पर उनकी कार एक कैंटर से टकरा गई जिसमें पवनदीप और उनके दो साथी घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। […]

चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 80 हजार श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन, बदरीनाथ में पहले दिन 23 हजार भक्त पहुंचे

BADRINATH:  चारधामों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता उमड़ने लगा है। अब तक 6 दिन में चारों धामों में 1,89,212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है। बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दिन 23580 लोगों ने दर्शन किया है। केदारनाथ धाम […]

खुल गए भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

BADRINATH: भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी […]