अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने लगा साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का लाभ, CM धामी ने पौड़ी से की योजना की शुरुआत

Pauri: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ किया है। पौड़ी के कंडोलिया मैदान में 23 अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क सिलेंडर रिफिल करके दिए गए। योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख 76 हजार अन्त्योदय कार्ड धारकों को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल कर दिए जाने हैं। […]

छात्र आंदोलन: 9 फरवरी की घटना में बॉबी पंवार को नहीं मिली जमानत, 6 युवाओं की बेल मंजूर

DEHRADUN:  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर बेरोजगार युवाओं का आंदोलन जारी है। युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और अन्य 12 साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच कोर्ट ने 13 में से 6 युवाओं की जमानत मंजूर कर दी है। इन सभी को रविवार को होने वाली पटवारी परीक्षा […]

मातम में बदला शादी का जश्न, बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार , 1 की मौत 31 घायल

HARIDWAR:  धर्मनगरी हरिद्वार में बारात की खुशियों को एकतेज रफ्तार कार ने मातम में बदल दिया। बहादराबाद थाना क्षेत्र में घुड़चढ़ी के दौरान बाराती सड़क पर जश्न मना रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारातियों को कुटलते हुए निकल गई। घटना में 1 बाराती की मौत हो गई जबकि 31 लसोग घायल हैं। […]

 पेपर लीक के साथ भर्ती रद्द कराने के लिए भी चल रहा सिंडिकेट, AE/JE पेपर लीक केस में कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार

HARIDWAR: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की AE, JE परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी ने चौथी गिरफ्तारी की है। मामले में एसआईटी ने यूपी बॉर्डर से नकल सेंटर खोज निकाला है। यहां संचालित  कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि कोचिंग सेंटर अभ्यर्थियों से पैसे लेकर लीक पेपर […]

नकल विरोधी अध्यादेश को CM की मंजूरी, बेरोजगार संघ का बंद का आह्वान, परेड ग्राउंड में धारा 144 लागू

DEHRADUN: भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन से धामी सरकार ठोस फैसला लेने को मंजूर हुई है। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिल गया है। इस अध्यादेश […]

UKPSC पेपर लीक: आधी रात को युवाओं पर पुलिस का एक्शन, भड़का युवाओं का आक्रोश, राजपुर रोड पर लगाया जाम

DEHRADUN: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग में हुए भर्ती घोटालों के खिलाफ बुधवार से युवाओं का प्रदर्शन जारी है। शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे युवाओं पर आधी रात को पुलिस ने एक्शन लिया तो युवाओं के आकोश क ज्वाला भड़क उठी। इसके खिलाफ आज सुबह से ही परेड ग्राउंड में हडारों युवाओं का सैलाब उमड़ने लगा। इसके बाद […]

भर्ती घोटालों पर युवाओं में दिखा आक्रोश, आयोग के कर्मियों की जांच और पेपर लीक की जांच पूरी होने तक नई परीक्षाएं न कराने की मांग

DEHRADUN: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक और गड़बड़ियों पर युवाओं का गुस्सा सड़क पर नजर आया। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच को लेकर सैकडों युवाओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। युवाओं ने परीक्षाओं को घोटालों से बचाने, मजबूत और निष्पक्ष निगरानी तंत्र बनाने, यूकेएसएसएससी परीक्षा में ईमानदारी से चयनित युवाओं […]

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना बन रही है वरदान,  6.69 लाख मरीजों ने कराया  मुफ्त उपचार, इलाज पर खर्च हुए 1208 करोड़

DEHRADUN:  उत्तराखंड में संचालित आयुष्मान भारत योजना और अटल आयुष्मान योजना लोगों के लिए वरदान बन रही है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना में उत्तराखंड के जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। योजना के तहत अभी तक 6.69 लाख मरीजों ने मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठाया है। इस पर सरकार […]

क्या खत्म हुआ कांग्रेस का कोल्डवॉर? प्रीतम सिंह के घर पर हरीश रावत ने एक घंटे तक की मुलाकात

DEHRADUN: उत्तराखंड की सियासत से आज एक बड़ी खबर है। एक दूसरे के धुर विरोधी रहे कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता हरीश रावत औऱ प्रीतम सिंह आज एकसाथ गुप्तगू करते दिखे। हरीश रावत खुद प्रीतम सिंह के घर गए और उनसे लंबी बातचीत की। टुकड़ों में बंटी कांग्रेस के लिए इस मुलाकात को संजीवनी की […]

हल्द्वानी को सीएम धामी ने  दी करोड़ों की सौगात, हल्द्वानी STP, लीगेसी बेस प्लांट  का शुभारंभ किया, घोषणाओं की झड़ी लगाई

HALDWANI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी है। सीएम ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए […]

देवप्रयाग: अलकनंदा नदी में डूबे 12 और 8 साल के दो सगे भाई , एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

DEVPRAYAG:  नदी किनारों पर बच्चों की जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। रविवार को देवप्रयाग में अलकनंदा नदी में नहाने गए बच्चों के साथ भी ऐसा ही हादसा घटित हो गया। यहां पैर फिसलने से दो सगे भाई नदी में बह गए। एसडीआरएफ के द्वारा व्यापक स्तर पर बच्चों की तलाश में सर्च एंड […]

इमरान खान की फोटो मिलने से विवादों में विकासनगर का स्कूल, हिजाब में दिखी छात्राएं

Dehradun: राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में एक ऐसा स्कूल संचालित हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की फोटो लगी है। स्कूल में कई छात्राएं हिजाब पहनकर आती हैं। जीवनगढ़ में स्थित ब्राइट एंजल स्कूल के निरीक्षण में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम को निर्माण से लेकर संचालन तक कई […]