देवभूमि को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम ने किया फ्लैगऑफ,   900 से 1695 रुपए होगा किराया, 4.45 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

DEHRADUN: उत्तराखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव […]

CM के सख्त निर्देश सरकारी जमीनों से अतिक्रमण जल्द हटाएं, वन विभाग की 455 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई

DEHRADUN: प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार की मुहिम परवान चढ़ रही है। अब तक वनविभाग की 455 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने निर्देश दिए हैं कि सबी सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण शीग्र हटाया जाए, इसके लिए जल्द ही शासनादेश लाया जाएगा। सीएम ने निर्देश […]

सरखेत आपदा पुनर्निर्माण कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण, प्रभावितों को राहत राशि बांटी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा […]

चारधाम यात्रा पर आपदा की घटनाओं से ऐसे निपटे NDMA, SDMA, मॉक ड्रिल की सीएम ने भी की निगरानी

DEHRADUN: 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। शासन प्रशासन चारधाम यात्री की तैयारियों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए सीएम धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास […]

CM ने किया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण, मार्च 2024 तक पूरा होगा काम, 2.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

Dehradun: नेशनल हाइवे ऑथरिटी द्वारा दिल्ली देहरादून के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेस वे का काम तेज गति से चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सप्रेसवे के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य एवं डाटकाली में बन रहे टनल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण […]

प्रदेश की 824 ANM को CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, सुदूर क्षत्रों में सुधरेगी सेहत

DEHRADUN:  चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 824 ANM को तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीएम आवास में 187 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भी मौजूद थे। इस मौके पर सीएम धामी ने चयनित एएनएम को बधाई […]

नकल विरोधी अध्यादेश को CM की मंजूरी, बेरोजगार संघ का बंद का आह्वान, परेड ग्राउंड में धारा 144 लागू

DEHRADUN: भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन से धामी सरकार ठोस फैसला लेने को मंजूर हुई है। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिल गया है। इस अध्यादेश […]

नहीं बख्शे जाएंगे गौ तस्कर, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Dehradun: उत्तराखंड में पशु तस्करों की खैर नहीं। धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए गौ तस्करी करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की कर दी है। सीएम के निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिले के प्रभारियों को गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के […]

भर्ती घोटालों पर CM धामी का बड़ा बयान, लोकसेवा आयोग की AE, JE भर्ती परीक्षाओं की भी होगी जांच  

DEHRADUN: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों से लगे दाग हटाने के लिए सरकार कोई कसर नही छोड़ना चाहती। लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने अब AE और JE की परीक्षा की भी जांच करने के आदेश दे दिए […]

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: 4 % आरक्षण के लिए अध्यादेश लाने को मिली मंजूरी

DEHRADUN:उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारकी मुहिम रंग लाती दिख रही है। हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश के खिलाड़ियों को नौकरियों में 4 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के लिए उत्तराखंड सरकार अध्यादेश लाने जा रही है। अध्यादेश लाने के लिए न्याय विभाग ने मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में खिलाड़ियों के […]

CM ने कहा, 70 फीसदी जोशीमठ सुरक्षित,  लोगों में डर व भ्रम न फैलाएं, भर्ती घोटालों की गंदगी साफ करेंगे

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा तय शेड्यूल के मुताबिक होगी। जोशीमठ भू धंसाव का असर चारधाम यात्रा पर नही होगा, क्योंकि 70 फीसदी जोशीमठ सुरक्षित है। सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा। सीएम ने ये भी कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ रोकने के […]

हरदा ने क्यों कहा, CM धामी के इस गुण के कारण सावधान रहें प्रतिद्वंदी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहने और सबको सुनने की आदत के पूर्व सीएम हरीश रावत भी कायल हैं। हरदा ने कहा है कि सीएम धामी में वे बड़ी सम्भावनाएं देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे बगाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते रहते हैं। आज उन्होंने जो फेसबुक पोस्ट की है, […]