देहरादून में बेकाबू कार ने बरपाया कहर, 7 वाहनों को मारी टक्कर,1 की मौत, 2घायल

Share this news

DEHRADUN : देहरादून शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू इनोवा कार ने राजपुर रोड पर डीएल कट से लेकर ओल्ड सर्वे रोड तक भीषण आतंक मचाया और एक के बाद एक ,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत होंगे जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कहर मचाने के बाद इनोवा कार गेट तोड़ते हुए ओल्ड सर्वे रोड पर स्थित एक घर में घुस गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक गुनीत सिंह को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार समय शाम 19:30 बजे इन्दर रोड निवासी गुनीत सिंह इनोवा कार संख्या Uk07DF1795 को लेकर राजपुर रोड की तरफ निकला। बेकाबू स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले DL रोड पर एक कार औरा कार Uk07TE2606 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी Uk07FS5518 व एक मोटरसाइकिल UK07FR5116 को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमे स्कूटी सवार 01 व्यक्ति राहुल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी 233 अंबेडकर नगर DL रोड देहरादून तथा बाइक सवार 02 व्यक्ति रोहित फिलिप्स पुत्र फिलिप्स जार्ज, उम्र 48 वर्ष व उसका पुत्र अनुज फिलिप्स निवासीगण 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल 2 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस ने दून अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।

उक्त घटना के बाद भी इनोवा का कहर नहीं थमा, वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक Uk05B5133 व उसके पास खड़ी स्कूटी UK07DW 0086 को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके बाद उक्त वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी Uk07FX1837 व कार Uk07BN2255 क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह को हिरासत में लिया गया है, घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In