संतोष बडोनी पर गिरी VPDO पेपर लीक की गाज, UKSSSC के सचिव पद से छुट्टी, सुरेंद्र सिंह रावत नए सचिव

Share this news

DEHRADUN:  VPDO पेपर लीक घोटाले में बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने UKSSSC के सचिव संतोष बडोनी को पद से हटा दिया है। (Santosh badoni removed as uksssc secretary on wake of vpdo paper leak case) उनकी जगह सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग के सचिव का कार्यभार दिया गया है।

वीपीडीओ भर्ती घोटाला सामने आने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में थी। सोशल मीडिया पर लगातार आयोग के सचिव संतोष बडोनी के इस्तीफे की मांग उठ रही थी। हालांकि हमारे चैनल देवभूमि डायलॉग पर संतोष बडोनी ने स्पष्ट किया था कि वे किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे। लेकिन शासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। उनकी जगह सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग का सचिव बनाया गया है। घोटाला सामने आने के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था।

(Visited 607 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In