पुष्कर ने सबको पछाड़ा, नेता सदन चुने गए धामी, दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

Share this news

Dehradun: चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद आखिरकार उत्तराखण्ड को 12वां मुख्यमंत्री मिल गया। भाजपा हाईकमान ने (Pushkar Dhami CM again) पुष्कर सिंह धामी को दोबारा कमान सौंपने का एलान किया है।देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने पुष्कर के नाम का ऐलान किया। धामी 23 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे।

10 मार्च को चुनावी नतीजों में भाजपा में 47 जीतकर इतिहास रचा था। लेकिन पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद नए सीएम के नाम पर बीजेपी में खूब माथापच्ची हुई। कई बैठकें हुई। अखिरकार आज धामी के नाम का ऐलान हो गया।

धामी 23 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। धामी छात्र राजनीति से सियासत के बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं। भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद धामी 2012 में खटीमा से पहली बार विधायक चुने गए। 2017में धामी दोबारा विधायक बने। 4 जुलाई को तीरथ सिंह रावत के हटने के बाद धामी ने पहली बार सीएम पद की शपथ ली थी। धामी के नेतृत्व में ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रचा।

(Visited 294 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In