फिर से बिगड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बोल,  गैरसैंण में हुआ सड़क छाप नेताओं का आंदोलन

Share this news

DEHRADUN:  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद भाजपा नेताओं का विवादों से पीछा नहीं छूट पा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आंदोलन सड़क छाप नेताओं का आंदोलन है। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर पहाड़ में उबाल है। लोग मंत्री को पद से हटाने की मांग करते रहे हैं। इसी के लिए 6 मार्च को गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली का आयोजन हुआ था। इस रैली के बारे में जब महेंद्र भट्ट से पूछा गया तो उन्हों कहा कि ये सड़क छाप नेताओं का आंदोलन है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2027 का चुनाव आने वाला है, इसलिए कुछ सड़क छाप नेता गैरसैंण में व्यक्तिगत मुद्दे पर रैली कर रहे हैं। और दबाव बना रहे हैं कि किसी को मंत्री पद से हटाओ, किसी को मंत्री बनाओ।

 

https://x.com/Devbhoomidialo/status/1897970617871483067 

 

 

 

बता दें कि अग्रवाल के मुद्दे पर महेंद्र भट्ट पहले भी पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं।  महेंद्र भट्ट ने प्रेमचंद अग्रवाल के बयान का विरोध करने के बजाए कहा था कि कुछ लोग इसे पहाड़ बनाम मैदान का मुद्दा बना रहे हैं, सोशल मीडिया पर ऐसा लिखने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है। गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी शायद इस बात को समझ नहीं पा रही है या आंकने में गलती कर रही है कि प्रेमचंद अग्रवाल का सदन में दिया गया बयान राजनीतिक मुद्दा नहीं है यह भावनात्मक मुद्दा है।

 

(Visited 448 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In