जंगल में मिला 500 व 1000 के पुराने नोटों का ढेर, कुछ पेड़ों पर लटके, कुछ जमीन पर बिखरे मिले

Share this news

NAINITAL: नैनीताल के जंगल में कुत्ता घोजने गए लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें वहां पुराने 500 और 1000 के नोटों का ढेर दिखा। ये नोट 2016 में नोटबंदी के बाद बंद कर दिए गए थे। इससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मानें तो कोई शख्स पकड़े जाने के डर से यहां इन नोटों को यहां फेंककर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के हिमालय दर्शन के पास एक पालतू कुत्ता खो गया था। लोग जब कुत्ते को ढूंढते ढूंढते जंगल में पहुंचे तो हैरान रह गए। यहां उन्हें पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों जगह जगह बिखरे दिखे।  स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ पुराने नोट ढेर में बिखरे थे, तो कुछ पेड़ों पर अटके थे। ।इनमें से कुछ नोट बारिश से गलकर खऱाब हो गए थे। बताया जा रहा है कि नॉबंदी के समय काले धन को ठिकाने लगाने के लिए कोई शख्स लाखों रुपए के पुराने नोटों को यहां फेंक कर गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचती पुलिस ने सभी नोटों को बरामद किया। जंगल में मिले पुराने नोटों की कुल वैल्यू करीब 20 हजार रुपये बताई  जा रही है। पुराने नोट मिलने से इलाके के लोग सकते में हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि कौन प्रतिबंधित नोटों को यहां फेंककर गया।

 

(Visited 2,508 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In