डोईवाला: सैलून में हिंदू युवती से छोड़छाड़ पर फूटा लोगों का गुस्सा, आरोपी मोमिन गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सैलून संचालक द्वारा हिंदू युवती से छोड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने सैलून में तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस ने समुदाय विशेश के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है

जानकारी के मुताबिक डोईवाला के नूनावाला क्षेत्र में गुरुवार को सैलून चलाने वाले मोमिन नाम के युवक ने हिंदू युवती से छेड़खानी की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। परेशान युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को दी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के सैलून में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया और आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई। बताया जा रहा है पीड़ित युवती नूनावाला की रहने वाली है और कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली है।

बताया जा रहा है कि यह सैलून चलाने वाले युवक मोमिन है। जो पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है। युवती के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोमिन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और नूनावाला में सैलून की दुकान चलाता था।

 

 

(Visited 217 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In