शर्मनाक- रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से पीड़ित नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार का मामला, रेगुलर पुलिस को दी गई जांच

Share this news

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से पीड़ित एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच राजस्व से हटा कर रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक जिले में मानसिक रूप से पीड़ित एक नाबालिग के साथ एक सप्ताह पूर्व गांव के दो व्यक्तियों व एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने सामूहिक दुराचार किया गया।

युवती मानसिक रूप से पीड़ित है, और वह जंगल में गाय चुगाने के लिए गई थी। इस बीच, आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया। नाबालिक ने घटना की जानकारी घर आने पर अपने परिजनों को दी। नाबालिग के पिता ने इसकी तहरीर पटवारी को दी गई।

पटवारी ने पीड़ित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां लड़की के 164 में बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पटवारी द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मामला शुक्रवार को रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग कोतवाली को हस्तांतरित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यह मामला पटवारी से उनके पास हस्तांतरित हुआ है पूरे मामले टीम गठित कर विवेचना की जा रही है। पुलिस हर तथ्य और साक्ष्य जुटा रही है। पूरी विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

(Visited 199 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In