बनभूलपुरा में तनाव, अवैध मदरसे पर चला बुल्डोजर तो पुलिस टीम पर हुआ पथराव, आगजनी, कई पत्रकार, पुलिसकर्मी घायल

Share this news

HALDWANI:  हल्द्वानी में गुरुवार को अवैध मदरसे और मस्जिद से अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल हो गया। बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा इलाके में जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम औऱ स्थानीय प्रशासन की टीम ने बुल्डोजर चलाना शुरू किया, स्थानीय लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस दौरान कई वाहनों को आग लगा दी गई। पथराव में रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन की टीम बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा इलाके में अवैध मदरसे और अवैध मस्जिद को तोड़ने पहुंची। जैसी ही जेसीबी चलना शुरू हुआ, स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया।

पूरे इलाके में अभी भी तनाव व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

इस मामले में प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मस्जिद और मदरसे के संचालकों को नोटिस भेजा था। नोटिस भेजने के बाद भी उन्होंने मस्जिद और मदरसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाए, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

 

(Visited 171 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In