जोशीमठ किमाणा मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ओवरलोडेड वाहन, कई की मौत की आशंका

Share this news

CHAMOLI:  ग्रामीण मार्गों पर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार सवारियों के लिए काल साबित हुई। शुक्रवार को चमोली के  किमाणा मार्ग पर टाटासूमो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा।  जिसमें 12 से 16 लोग सवार बताए जा रहे थे बताया जा रहा है कि वाहन की छत पर भी सवारियां बैठी थी।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को जोशीमठ से पल्ला जाखुला जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनास्‍थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्‍सा कच्‍चा और पथरीला था। वाहन में 12 से 16 सवारियां सवार बताई जा रही थी,कुछ लोग वाहन की छत पर भी बैठे थे। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। हादसे की सूचना म‍िलते ही एसडीआरएफ रेस्‍क्‍यू करने घटनास्‍थल पहुंच गई है। एआरटीओ के मुताब‍िक वाहन के कागज सही पाए गए हैं, लेकिन ग्रामीण संपर्क मार्ग पास नहीं है।

 

 

(Visited 264 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In