उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उम्मीदवार

Share this news

Delhi: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। (Jagdeep Dhankhad to be NDA candidate for vice president vice president) बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसदीय बोर्ड की बैठक के उनके नाम का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले अमित शाह,  गडकरी, राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। इससे पहले कई नामों पर चर्चा हो रही थी मगर हमेशा की तरह बीजेपी ने इस बार भी चौंका दिया ।

उपराष्ट्रपति पद के लिए धनखड़ के नाम से बीजेपी ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। हालांकि चर्चा थी कि बीजेपी नजमा हेपतुल्ला, आरिफ मोहम्मद खान और मुख्तार अब्बास नकवी का नाम चल रहा था। पिछले दिनों नकवी के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे से यह चर्चा तेज हुई कि एनडीए इस बार किसी अल्पसंख्यक को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर सकता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इसके लिए 19 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव के लिए आयोग ने छह अगस्त की तारीख तय की है। देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

(Visited 125 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In