शून्य से नीचे तापमान, 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों का योगाभ्यास

Share this news

Uttarakhand:  21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे (ITBP Jawan performing Yoga at 15000 ft altitude in Uttarakhand) जीरो डिग्री तापमान में बर्फ के बीच योग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों का बताया जा रहा है।

आईटीबीपी जवान भी योग दिवस की तैयारी में जुटे हैं इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा। यह वीडियो उत्तराखंड के बर्फीले सीमांत इलाके का है, जहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान 15 हजार फीट की ऊंचाई पर शून्य से नीचे के तापमान में योग अभ्यास करते आ रहे हैं।

आईटीबीपी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले यह तैयारी की जा रही है। हिमवीरों ने योग सत्र में भाग लिया। आयुष मंत्रालय द्वारा 7 अप्रैल को लाल किले में आयोजित ‘योग उत्सव’ के उत्सव के साथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी। हर साल 22 जून को मनाए जाने वाले योग उत्सव को लेकर हिमवीरों का जोश भी हाई है। जवान भारत माता के जयकारे लगाते देखे जा सकते हैं।

(Visited 389 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In