माणा एवलांच हादसे की पहली तस्वीरें,  रेस्क्यू किए 16  श्रमिकों को ITBP कैंप ले जाया गया, 41 की तलाश

Share this news

CHAMOLI:  चमोली जिले के माणा घस्तोली मार्ग पर हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं जिनमे से 16 का रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए मजदूरों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आईटीबीपी के कैंप ले जाया गया है। शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दें कि गुरुवार से ही पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है। बीआरओ की ओर से 57 मजदूर माणा-घस्तोली मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य में जुटे थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब अचानक ग्लेशियर टूटन से एवलांच आया तब ये मजदूर अपने कैंप में थे। एवलांच की चपेट में आने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। सेना आईटीबीपी, बीआरओ और एसडीआरएफ की टीमें  रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अब तक 16 मजदूरों को बचाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी इलाज के लिए इन श्रमिकों को आईटीबीपी के मेडिकल कैंप ले जाया गया है।

इस हादसे की पहली तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, हादसे की जगह पर चारों तरफ बर्फ का अंबार लगा है। सेना के जवान मशक्कत के बाद 16 मजदूरों को निकालने में सफल हुए हैं।

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र जाकर माणा हिमस्खलन की घटना की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी से भी रेस्क्यू का अपडेट लिया और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

(Visited 247 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In