ऋषिकेश में दो बसों में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ी अनहोनी टली

Share this news

RISHIKESH: ऋषिकेश में रोडवेज बस अड्डे के पास बीटीसी परिसर में खड़ी दो बसों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। आग की लपटां और आसमान में उठे धुएं का काला गुबार देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस अड्डे के पास बीटीसी परिसर में बसों की बॉडी में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। तभी वहां अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही चली गई।

मौके पर मौजूदा लोगों ने लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आसपास खड़ी अन्य बसों को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल वहां से हटाया गया। यदि समय रहते ऐसा नहीं करते तो आग अन्य बसों तक भी पहुंच सकती थी और हालात ज्यादा खतरानाक हो सकते थे। ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के कारण आजकल भारी भीड़ उमड़ रही है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आग ज्यादा विकराल नही हुई। अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। आग लगन से दोनों बसें पूरी तरह खाक हो गई।

 

(Visited 171 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In