धिक्कार है ऐसी मां को: नाबालिग बेटी का प्रेमी से दुष्कर्म कराने के आरोप में BJP की पूर्व नेत्री गिरफ्तार

Share this news

Haridwar: तीर्थनगरी हरिद्वार में बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की। बेटी ने जो खौफनाक सच बताया उससे पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साथ उसी के होटल से गिरफ्तार किया है। सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां भी इसी होटल में रह रही थी। अन्य आरोपितों पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

(Visited 1,682 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In