बागेश्वर में उपचुनाव के लिए इस दिन होगा मतदान,  8 सितंबर आएगा नतीजा

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड के सियासी गलियारो से बड़ी खबर है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर सीट पर 5 सितंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को अलग अलग राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की, इनमें बागेश्वर सीट भी शामिल है। बागेश्वर उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक नामांकन किए जा सकते हैं, नाम वापसी की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। इसके बाद 5 सितंबर को मतदान होगा और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के असमय निधन से ये सीट खाली हुई है। मौजूदा माहौल में भाजपा के लिए सीट वापस जीतना बडी चुनौती है। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। भाजपा चंदन रामदास के बेटे पर दांव लगा सकती है।

(Visited 186 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In