बी ग्रेड पुलों का होगा अपग्रेडेशन, जियो थर्मल एनर्जी पॉलिसी को भी मंजूरी, जानिए धामी कैबिनेट के 6 बड़े फैसले

Share this news

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग के तहतबी ग्रेड पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड करने की योजना पर मुहर लगी है। इसके अलावा प्रदेश की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है।

देखिए कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

जियो थर्मल एनर्जी पॉलिसी 2025 पर लगी कैबिनेट की मुहर

प्रदेश में मौजूद पुलों के वाहन क्षमता को बढ़ाने से संबंधित अध्ययन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मिली मंजूरी। इसके तहत बी ग्रेड पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड किया जाएगा। पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन होगा।

सतर्कता विभाग के संशोधित ढांचे को मिली मंजूरी, 20 नए पद बढ़ाए जाने पर मिली मंजूरी. पदों की संख्या 132 से बढ़ाकर 152 की गई

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सूचीबद्घ कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाओं और सामग्री की आपूर्ति के लिए राज्य में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया।

उत्तराखंड राज्य खनिज अन्वेषण न्यास, 2025 और उत्तराखंड जिला खनिज फाउंडेशन न्यास, 2025 को प्रख्यापित किए जाने को मिली मंजूरी।

राज्य कर विभाग में डिजिटल फॉरेंसिंक लेबोरेटरी की स्थापना को मिली मंजूरी

उत्तराखंड के वित्त सेवा संवर्ग के पुनर्गठन को मिली मंजूरी

समाज कल्याण विभाग के तहत पुत्र के 18 साल पूरा होने पर भी वृद्धावस्था और विधवा पेंशन मिलती रहेगी

 

 

(Visited 114 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In