आतंकी नौशाद के साथ जाली नोटों का कारोबार करता था अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का गुर्गा, हल्द्वानी जेल से हुआ गिरफ्तार

Share this news

HALDWANI:   दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्लड डॉन छोटा राजन के गुर्गे भूपेंद्र उर्फ भुप्पी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र उर्फ भुप्पी उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर गई है। जानकारी के मुताबिक मामला साल 2020 में नकली नोटों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस भुप्पी के आतंकियों से कनेक्शन को खंगाल रही है। delhi police arrested henchman of underworld don Chhota rajan from haldwani jail

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने भुप्पी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे चार दिन की हिरासत में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि भुप्पी गैंगस्टर छोटा राजन का गुर्गा है, छोटा राजन के सीधे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन थे। पुलिस के मुताबिक भुप्पी आतंकवादी नौशाद के साथ जाली नोटों के कारोबार में लिप्त था और 2020 से फरार चल रहा था। नौशाद और उसके एक साथी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया था ।

नौशाद और जगजीत सिंह हरकतउल अंसार संगठन और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के संपर्क में थे। नौशाद ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया कि पाकिस्तानी में बैठे आकाओं से निर्देश पर उसने दो बार नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने का प्रयास किया था लेकिन दोनों ही बार वो इसमें कामयाब नहीं हो पाया। नौशाद को हिंदू नेताओं पर हमला करने का टारगेट सौंपा गया था। पुलिस अब इस एंगल को भी तलाश रही है कि नौशाद के जरिए भुप्पी ने क्या क्या कांड किए और क्या वो भी पाकिस्तानी आतंकियों के सीधे संपर्क में था?

 

(Visited 173 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In