सीएम धामी बोले, देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं, पाई पाई वसूलेंगे, अल्मोड़ा को 202 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Share this news

ALMORA: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार की हिंसा या अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। बनभूलपुरा में जिन्होंने उपद्रव करके सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन अराजक तत्वों से एक एक पाई वसूल की जाएगी। मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में मातृशक्ति महोत्सव में शामिल हुए इस दौरान अल्मोड़ा जिले के लिए 202 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 104 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

अल्मोडा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने महिला समूहों के उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न उत्पादों का अवलोकन करते हुए पहाड़ी नमक पीसने व घी तैयार कर पुरानी स्मृतियों को जीवंत किया।

कार्यक्रम में सीएम ने जनपद के विकास के लिए ₹202 करोड़ से अधिक लागत की 104 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य कर रही 15 उद्यमियों को पुरस्कृत करने के साथ 13 हजार से अधिक महिलाओं को 111 करोड़ रुपए के ऋण के चेक भी वितरित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं के माध्यम से मातृशक्ति लाभान्वित हो रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में महिलाओं के कल्याण के लिए और उन्हें उद्यमिता से जोड़ने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह घटना बेहद निराशाजनक है। लेकिन हम देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार की हिंसा या अराजकता सहन नहीं करेंगे। जिन्होंने भी बनभूलपुरा में उपद्रव करके सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन अराजक तत्वों से एक एक पाई वसूल की जाएगी। चाहे वो कितने भी बडे रसूख वाला हो, कानून उसके खिलाफ बिना रुके बिना झुके सख्ती से काम करेगा।

 

(Visited 87 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In