गोपेश्वर में सीएम धामी के रोड़ शो में उमडा सैलाब, दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Share this news

GOPESHWAR: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बुधवार को एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों ने पुष्प वर्षा करते हुए सीएम का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड अग्रणी राज्य बन रहा है। विदेशों में भी भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। हमारी सरकार दिन रात काम कर रही है। कहा कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हमने सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की है। सेना को आधुनिक बनाया है। अगले पांच सालों तक भी बीपीएल के लिए निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर अंकिता हत्याकांड का खुलासा करने, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। पुलिस वाहन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंडल की ओर ले जाया गया है।

 

(Visited 44 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In