सिलक्यारा रेस्क्यू के हीरो रहे रैट माइनर्स को सीएम धामी ने किया सम्मानित, 50-50 हजार के चेक दिए

Share this news

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की मैनुअल खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि के चेक भी प्रदान किए गए।

गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बचाव अभियान के अंतिम चरण में जब मशीनों से उम्मीदें ख़त्म हो रही थी उस प्रतिकूल समय में रैट माइनर्स ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता एवं अथक परिश्रम से बचाव अभियान को सफल बनाने में अत्यंत सराहनीय योगदान देने का कार्य किया। रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, इसके लिए सभी रैट माइनर्स बधाई के पात्र हैं। सीएम धामी ने रेस्क्यू में योगदान देने वाले सभी लोगों का भी प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

 

 

(Visited 49 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In